
दोजराज गणेश मंदिर में पौधे वितरित: घर में तुलसी लगाने से दूर होते हैं वास्तु दोष
डीडवाना।स्थानीय दोजराज गणेश मंदिर परिसर में धार्मिक व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणपति नगर स्थित विनायक ग्रीन नर्सरी के नन्द किशोर एवं उनके परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को राम-श्याम तुलसी, बिल्वपत्र, चमेली, मोगरा, गुलाब, सदाबहार, हरसिंगार, गुलमोहर तथा मीठा नीम (कड़ी पत्ता) सहित कई किस्मों के पौधे भेंट किए गए।कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी रामवतार दाधीच ने तुलसी की पवित्रता और नियम स्पष्ट करते हुए बताया, "तुलसी दल (पत्ते) तोड़ते समय जूते-चप्पल न पहनें। हमेशा मन में शुद्ध भाव रखें और हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद ही तुलसी दल तोड़ना चाहिए। पूजा-प्रसाद में तुलसी दल का प्रयोग अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।वहीं, राजेंद्र प्रसाद पटवारी ने तुलसी के आध्यात्मिक व व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान सर्वोपरि है। जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और वास्तु दोष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं।
इस अवसर पर मनोज ध्यावाला, राजेंद्र प्रसाद पटवारी, पार्षद प्रत्याशी रामस्वरूप स्वामी, किशोर पंवार, चेनाराम प्रजापत, लिखमी सेना अध्यक्ष रामनिवास पंवार, अमित नागौरी, देवेश प्रजापत, विट्ठल बारीक, सागर गौड़, तरुण वर्मा, नवरतन गौड़, ऋषिराज दाधीच तथा संजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Sep 10, 2026