
अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास मऊ में आग लगने के संबंध में वस्तुस्थिति
===
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर आग पर पाया गया काबू
===
अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास मऊ में 20 अगस्त को शार्ट सर्किट होने से शाम 04 बजे आग लग गई थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पूरे घटनाक्रम के जांच के लिए जनजातीय कार्य विभाग के श्री राजेन्द्र तिवारी को घटना स्थल पर भेजकर जांच करने तथा मौका पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए गए। बताया गया है कि 20 अगस्त को शुबह 04 बजे से बारिश के कारण बिजली बंद थी। शाम 04 बजे बिजली के गर्जन तथा हाई वोल्टेज में बिजली आने से शार्ट सर्किट हो गया। अधीक्षक द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए एमसीबी से बिजली बंद कर दी गई। घटना में किसी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई है।
अधीक्षक द्वारा स्टोर रूम में आग लगने की जानकारी ब्योहारी एसडीएम एवं ट्रायबल विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेन्द्र तिवारी को दी गई। जल्द ही अग्निशमन यंत्र भेजकर आग में काबू पा लिया गया। आग लगने से 13 नग कंबल, पुराने 38 नग गद्दे, 50 नग चादर एवं पंलंग के प्लाई, 03 बोरी गेहूं, 04 बोरी चावल, मशाले तथा हैण्डवाश जलकर नष्ट हो गए।