सलूणी स्कूल को CBSE से जोड़ने की मुख्यमंत्री की घोषणा, जिला परिषद अध्यक्षा रेखा ठाकुर ने की मुलाकात
Suneel Pahadi ✍️
तीसा (चंबा)। आज जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) तीसा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पीएम श्री राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलूणी को CBSE से जोड़ने की घोषणा की गई। इस घोषणा को सलूणी क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को CBSE पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
सलूणी क्षेत्र में शिक्षा के नए अवसरों की उम्मीद।
#रेखा_ठाकुर #सुखविंदर_सिंह_सुक्खू #सलूणी #CBSE #चंबा #HimachalPradesh #PahadiNews #SuneelPahadi
Chamba, Chamba | Nov 5, 2026