
दिनांक - 10.09.2026
नारकोटिक सेल की टीम ने 50 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित युवक व इस नशीले पदार्थ को लेने वाले को भी किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की सभी टीमें लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने उस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसको नशीले पदार्थ सप्लाई होने थे। दोनों ही युवको के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक रायपुर के पास से बाइक पर सवार होकर नशीले पदार्थ लेकर निकलेगा। इस सूचना के आधार पर एएसआई राजेंद्र सिंह, पंकज, सुल्तान, मनजीत, सतबीर की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। जिसकी पहचान नाहरपुर निवासी प्रताप सिंह के नाम से हुई। टीम ने युवक से पूछताछ की तो सामने आया कि यह नशीले पदार्थ उसने नागल निवासी अंकुश को नशीले पदार्थ देने थे। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसको भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही युवको के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।