
रेस्को मोड अंतर्गत पावर पर्चेस एग्रीमेंट के लिए हस्ताक्षर कार्यक्रम 05 जून को
भारत सरकार के निर्देशानुसार "प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना" के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों पर शून्य निवेश में Renewable Enargy Service Company (RESCO) मोड में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा रहे हैं। रेस्को मोड अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालय "Zero Investment' Savings from Day One, Moving towards Net Zero" तर्ज पर आगे बढ़ सकेंगे। यह परियोजना शासन की उच्च स्तरीय प्राथमिकता की परियोजना है। परियोजना अंतर्गत प्रत्येक विभाग के DDO, ऊर्जा विकास निगम और रेस्को विकासक के मध्य त्रिपक्षीय पावर पर्चेस एग्रीमेंट (Tripartite PPA) हस्ताक्षरित होगा।
रेस्को मोड अंतर्गत पावर पर्चेस एग्रीमेंट (Tripartite PPA) के लिए हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन 05 जून को प्रात: 11.00 बजे कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस हस्ताक्षर कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। परियोजना एवं पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऊर्जा विकास निगम के कार्यपालन यंत्री श्री अजय शुक्ला से मोबाइल नंबर 9425107325 पर संपर्क किया जा सकता है।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore