Public App Logo
एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस बाजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। - Bajpur News