
11 साल की उम्र में संभाली मठ की गद्दी, बलिया के शास्वत बने मझौवा मठ के नए महंत
बलिया।
जिले के रेवती स्थित प्राचीन मझौवा मठ एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन देखने को मिला। मात्र 11 वर्षीय शास्वत शौर्य तिवारी का वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञोपवीत संस्कार और गुरु दीक्षा के साथ विधिवत अभिषेक कर मठ का नया महंत बनाया गया।
संत समाज की उपस्थिति में उन्हें मठ की गद्दी पर आसीन कराया गया और नया आध्यात्मिक नाम श्याम नारायण रामानुज श्री वैष्णोदास प्रदान किया गया। धार्मिक गुरुओं ने बताया कि उन्हें आगे वैदिक शिक्षा, आध्यात्मिक संस्कार और सनातन परंपराओं का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पूरे दिन मठ परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने नव नियुक्त महंत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इतनी कम उम्र में महंत पद की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपकी क्या राय है? इतनी कम उम्र में महंत बनाए जाने की इस परंपरा को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#मझौवा_मठ #नए_महंत #शास्वत_शौर्य_तिवारी
#महंत_अभिषेक #सनातन_परंपरा #वैदिक_संस्कार
#गुरु_दीक्षा #लक्ष्मी_नारायण_मंदिर #रेवती_बलिया
#धार्मिक_आयोजन #सनातन_संस्कृति #यज्ञोपवीत_संस्कार
#बाल_महंत #आध्यात्मिक_शिक्षा #MahantAbhishek #SanatanDharma #VedicTradition
#SpiritualLeadership #BalliaNews
#TrendingNews #UPNews
#ReligiousNews #HinduTradition #NewsUpdate #ViralPost