
यमुनानगर : डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर जहाँ छात्र अपनी काबिलियत तथा गलतियों से अवगत होते हैं, वहीं प्रतियोगिता में मिलने वाली जीत एवं पुरस्कार उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। ऐसा ही आत्मविश्वास देखने को मिला डी.ए.वी पुलिस पब्लिक, जगाधरी के छात्रों में। जब उन्होंने अन्तर्विद्यालयी अंग्रेजी समाचार पढ़ने की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। आठवीं कक्षा की अराधना एवं दसवीं कक्षा के आयुष दहिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। आयुष दहिया ने 'बेस्ट प्रफोर्मर' तथा बारहवीं कक्षा की साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी श्रृंखला में हिन्दी की कविता-गान प्रतियोगिता में पाँचवीं कक्षा की गुरनक्ष ने प्रथम पुरस्कार जीता। छात्रों ने अध्यापिका श्वेता गुप्ता, सुषमा शर्मा, जैनिफर नाज कुरैशी, कीर्ति शर्मा तथा मधुरिमा के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारी की तथा पुरस्कार प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनूप कुमार चोपड़ा जी ने सभी प्रतिभागी एवं विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास भर्ती हैं साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।