गोंडा रेलवे स्टेशन के सामने मिला इलेक्ट्रिशियन का शव, मृतक की पहचान तोपखाना मोहल्ला स्थित शास्त्री नगर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।