
प्रेस नोट
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
दिनांक – 07.11.2026
🔹 चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गई ओमनी वैन बरामद
🔹 *सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश*
🔹 *आरोपी की निशानदेही पर चोरी की ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 बरामद*
🔹 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई*
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल अमित सक्सेना द्वारा जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओमनी वैन चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी मनीष उर्फ यश को गिरफ्तार किया तथा चोरी गई ओमनी वैन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
🔹*घटना का विवरण*
दिनांक 07.11.2026 को फरियादी ज्ञानदेव राणे पिता शंकर राव राणे, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सारणी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुणवंत बाबा मंदिर के पास, टिकारी से चोरी कर लिया गया है।
🔹फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 971/2026, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *पुलिस कार्रवाई*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही मनीष उर्फ यश पिता बंडु पारखे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णपुरा वार्ड, टिकारी, बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
🔹पूछताछ में आरोपी द्वारा ओमनी वैन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
*मनीष उर्फ यश पिता बंडु पारखे* , उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णपुरा वार्ड, टिकारी, बैतूल।
🔹 *बरामद संपत्ति*
ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, प्र.आर. दीपक कटियार, आरक्षक नितिन चौहान (56), अनिल बेलवशी, अमर उईके, उज्जवल दुबे (650), भूपेन्द्र राजपूत (527), चौकी बोडकी तथा मोहनलाल गुप्ता एवं प्र.आर. विकास (210) की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की आमजन से अपील*
पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं अन्य कीमती संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़े करें तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।