
#बलरामपुर! स्कॉलर्स ऐकेडमी #उतरौला में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास में स्टाफ व छात्रों ने योग कर प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प...
#बलरामपुर ! विश्व योग दिवस के अवसर पर स्कॉलर्स ऐकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर असलम शेर खान के मार्गदर्शन में स्टाफ और छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का संदेश दिया।
योगाचार्य के निर्देशन में हुए आसन-प्राणायाम:
योगाचार्य के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विविध आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, भ्रामरी और ताड़ासन जैसी योग क्रियाएं कराई गईं। छात्रों ने उत्साह के साथ सभी आसनों को सीखा और अभ्यास किया।
दिनचर्या में योग शामिल करने का लिया संकल्प:
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे। डायरेक्टर असलम शेर खान ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन की कुंजी है। नियमित योग से शरीर और मन दोनों मजबूत होते हैं।
छात्रों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने और विद्यालय परिसर को स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प लिया।
#worldyogaday #विश्वयोगदिवस #balrampur #utraula