मोहनियां में 454 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त, सब्जी की आड़ में हो रही थी तस्करी
मोहनियां थाना पुलिस ने समहुता मोड़ के पास सर्विस रोड से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी लदे पिकअप वाहन संख्या UP63CT 5330 को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 224.64 लीटर ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब, 9 लीटर रॉयल स्टैग, 9 लीटर रॉयल चैलेंजर्स, 151.50 लीटर किंगफिशर बीयर एवं 60 लीटर टुबोर्ग बीयर, कुल 454.14 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
कार्रवाई के दौरान पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
Mohania, Kaimur | Oct 20, 2026