भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला गैर-चिकित्सा अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है। 1 सितंबर 2026 को उन्होंने वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार संभाला।
18 जून 1994 को वायुसेना की शिक्षा शाखा में शामिल हुईं शक्ति शर्मा का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने IIT कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में IAF ‘चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रधानाचार्य के रूप में भी सेवाएं दीं।
#IndianAirForce #WomenInDefence #ShaktiSharma #NariShakti #Defence