
एयर शो से पहले वाराणसी के आसमान में गरजे जैगुआर, लड़ाकू विमानों की उड़ान देख रोमांचित हुए लोग। ✈️ वाराणसी के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के जैगुआर लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। 8 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो की तैयारियों के तहत तीन जैगुआर विमानों ने रिहर्सल किया। गंगा के ऊपर एक साथ उड़ान भरते फाइटर जेट्स को देखने के लिए लोग घरों और सड़कों से बाहर निकल आए। एयर शो में राफेल, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम समेत 100 से अधिक विमान अपनी शानदार उड़ान और करतब दिखाएंगे। 🇮🇳✈️ #Varanasi #AirShow #IndianAirForce #Jaguar #Rafale #SuryaKiran #NamoGhat #FighterJet #Aviation #Banaras #LiveVNS #वाराणसी #एयरशो #भारतीयवायुसेना #जैगुआर #राफेल #नमोघाट #काशी #लाइववीएनएस
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026

#अलीगढ़ देशसेवा में अमर हुए सालपुर के लाल जितेंद्र शर्मा, AN-32 विमान हादसे में शहीद,असम के जोरहाट एयरबेस से जुड़े AN-32 विमान हादसे में अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी भारतीय वायुसेना के सार्जेंट जितेंद्र शर्मा शहीद हो गए। शहादत की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने जितेंद्र शर्मा की वीरता और देशसेवा को नमन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गांव का बेटा मातृभूमि की रक्षा करते हुए अमर हो गया। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। #AN32Crash #JitendraSharma #IndianAirForce #Aligarh #SalpurVillage
Koil, Aligarh | Jun 14, 2026

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल अवस्था में बच गया और उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद वायुसेना ने जांच के आदेश देते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की है। शहीद जवान ▪️ स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह ▪️ फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ▪️ सार्जेंट जितेंद्र शर्मा ▪️ अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत ▪️ अग्निवीरवायु दानिश आलम 🇮🇳 देश ने खोए अपने 5 वीर सपूत असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए। राष्ट्र अपने वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 🙏 शहीदों को विनम्र नमन। #IndianAirForce #AN32Crash #Jorhat #Assam #IAF BreakingNews Tribute JaiHind IndianArmy AirForce NewsUpdate 🇮🇳
Indore, Indore | Jun 14, 2026

भोजपुर का लाल देश के लिए शहीद… नम आंखों से सलाम! असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम (22) शहीद हो गए। जिस बेटे ने देश सेवा का सपना देखा… जिसने मां-बाप की उम्मीदों को सहारा दिया… आज वही बेटा तिरंगे की शान बन गया। बताया जाता है कि 23 मई को दानिश छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को ड्यूटी पर लौटे थे, लेकिन किसे पता था कि अगली बार वह तिरंगे में लिपटकर घर लौटेंगे। इकलौते बेटे की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की आंखों के आंसू नहीं थम रहे, पिता सदमे में हैं और पूरा कायमनगर गांव गम में डूबा है। भोजपुर का वीर सपूत दानिश आलम अमर रहें। शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति / इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन #bhojpurkhabarnama #DanishAlam #ShaheedDanishAlam #Bhojpur #Koilwar #BiharNews #IndianAirForce #Agniveer #Martyr #Jorhat #SaluteToHero #दानिश_आलम #शहीद_दानिश_आलम #जयहिंद
Barhara, Bhojpur | Jun 14, 2026

असम में एयर फोर्स का विमान क्रैश #IAF #IndianAirForce #AN32 #AircraftCrash #Jorhat #AssamNews #Breaking #DefenseNews #AirForce #IndiaNews #ViralNews #LatestUpdate
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 13, 2026