
जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक श्री एस.के. वाजपेई के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से जनजातीय समाज के पारंपरिक रहन-सहन, वेशभूषा, खान-पान, रीति-रिवाज, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में जनजातीय जनजीवन की विविधताओं और उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया तथा जनजातीय समाज की जीवनशैली, परंपराओं और समृद्ध लोक संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। अतिथियों ने जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करने और उसे जनसामान्य तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।
जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान एवं जीवनशैली को दर्शाती जनजातीय कार्य विभाग की यह प्रदर्शनी जनजाति गौरव दिवस समारोह में लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
#anuppur
@jansamparkmp