#मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा जल्द ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने जा रही है। 20 अक्टूबर को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई यह यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए 18 नवंबर को यूपी की सीमा में दाखिल होगी। 5 नवंबर को यह यात्रा राघौगढ़ स्थित पाटई आश्रम में रुकी थी, जिसके बाद अब आगे के चरण का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
इस धार्मिक और सामाजिक यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 8 प्रमुख जिलों और 16 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया है। यात्रा के माध्यम से सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और संवाद पर जोर दिया जा रहा है। मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक स्थलों, आश्रमों और स्थानीय समुदायों के साथ बैठकें भी आयोजित की गईं, जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में यात्रा के विभिन्न पड़ाव तय किए जा रहे हैं।
#breakingnewswala #DigvijaySingh #भोपालNews #SatyaSanatanYatra #MadhyaPradesh #UttarPradesh #MPNews #HindiNews #BNWTV