
वालीबॉल में बिहार का दबदबा कर्नाटक को हराकर जीता खिताब। दीपक कुमार ने बताया कि 07 सितंबर से 09
सितंबर तक नासिक में आयोजित हुई 3 ए साइड राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में बिहार कि 14 वर्षीय बालक टीम में शामिल हैं मानस सिंह, अंश राज, प्रिंस राज सिंह, अनमोल सिंह, प्रिंस कुमार, रौनक कुमार ने अपने कड़ी मेहनत से अपने लीग मैच में महाराष्ट्र, गुजरात, को सीधे सेटों में हरा कर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सेमीफाइनल में तेलंगाना को भी सीधे सेटों हराया और फाइनल मैच में कर्नाटक को हरा कर खिताब अपने नाम किया। इस जीत का टीम के प्रशिक्षक बी.के .सिंह और सहायक प्रशिक्षक प्रशांत कुमार सिंह को और साथ में टीम प्रबंधक आशीष रंजन को जाता हैं और सही मायने मे देखा जाए तो इस जीत श्रेय 3 ए साइड भोजपुर जिला वालीबाल संघ अध्यक्ष अजय सिंह को जाता उन्होंने इस जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और अच्छे भविष्य की कामना कि हैं 3 ए साइड बिहार वालीबाल संघ के सचिव स्मिथ केशव, उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, संयुक सचिव राजू कुमार,अभिषेक केशव, एवं अदनान अहमद ने और 3 ए साइड भोजपुर जिला वालीबाल संघ के सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ रितेश कुमार सिंह ने 14 वर्षीय बालक टीम को खिताब जीतने पर बहुत बहुत बधाई दी हैं। और आगे भी अच्छे प्रदर्शन करते रहे ऐसी कामना कि हैं।
Arrah, Bhojpur | Sep 12, 2026