
✅ बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित
बलराम जयंती के अवसर पर उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला हरदा द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक हॉट बाजार तथा प्राकृतिक खेती के उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले 6 कृषकों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। हॉट बाजार में 52 विजिटर/कस्टमर्स ने सहभागिता कर प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा उत्पादों की खरीदी की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी सहभागिता की गई।
उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना, कृषकों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा आमजन को प्राकृतिक एवं सुरक्षित कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर कृषकों एवं उपभोक्ताओं के बीच प्राकृतिक खेती के लाभ, उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन एवं उपभोक्ता मांग से संबंधित विषयों पर संवाद भी किया गया।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #JaivikKheti #BalramJayanti
#OrganicFarming #PrakritikKheti