✅ जिला जेल हरदा का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में बुधवार को न्यायाधीश/सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्ता नियुक्ति, स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार से मुलाकात और न्यायालय में पेशी सहित रहन-सहन, खान-पान और साफ-सफाई की जानकारी ली गई। जेल में संचालित लीगल एड क्लीनिक, पुरुष-महिला बैरक, रसोईघर, डिस्पेंसरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष व मुलाकात कक्ष का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
जेल में वर्तमान में क्षमता 90 के विरुद्ध 225 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 219 पुरुष व 06 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 27 दंडित, 196 विचाराधीन व 02 सिविल बंदी हैं। निरीक्षण में 2 बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं मिलने पर तत्काल निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की गई। 18 वर्ष से कम आयु का कोई बंदी नहीं पाया गया।
इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें टोल फ्री नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत, अपील, अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी व बंदियों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026