✅ बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान, 296 प्रकरणों में 51 लाख की बिलिंग
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, हरदा वृत्त द्वारा बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध 2 और 3 सितंबर को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार के निर्देशन में गठित 23 दलों ने जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों व क्षेत्रों में जांच की। अभियान के दौरान 296 प्रकरण सामने आए, जिनमें विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 51 लाख रुपये की बिलिंग की गई। सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें। कंपनी ने कहा कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Jansampark Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEB Department of Energy Madhya Pradesh
#Harda #MPMKVVCL #BijliChori