
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जिसके कारण से कई जगह गोमती सूखी हुई नजर आ रही है। नदी के कुछ हिस्सों पर टीले नजर आ रहे हैं। इन दिनों ये नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। एक तरफ जहां शहर के गंदे नाले सीधे इस पवित्र नदी में गिर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्माण कार्यों और अन्य वजहों से कहीं-कहीं इसकी प्राकृतिक धारा को बांधकर रोक दिया गया है।
गोमती बैराज के गेटों की मरम्मत की वजह से बैराज का पानी रोके जाने से पहले नदी में जो गहराई दिखती थी, अब वह काफी कम हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि शहर के मुख्य हिस्सों से जहां घूमती नदी गुजर रही है वहां बुरा हाल है। कुड़िया घाट , मेहंदी घाट , इसके अलावा रिवर फ्रंट इन सब जगह पर गोमती का पानी बिल्कुल दूषित हो चुका है।
कूड़े का ढेर, गंदगी, बदबूदार पानी और सुखी मिट्टी है गोमती की नई पहचान बन गई है। लोग कहते हैं कि पहले इसका पानी पीकर लोग अपनी प्यास बुझाते थे। गंदगी की वजह से अब इस ओर देखा तक नहीं जा रहा है।
रिवर फ्रंट पर मॉर्निंग वॉक करने आए रमेश चंद्र ने कहा कि अब यह नदी नहीं रही नाल हो गई है। सीवर का पानी इतना ज्यादा गिर रहा है कि गोमती का अपना फ्लू खत्म हो गया है। मछलियों समेत तमाम जीव जंतुओं की मौत हो रही है। इसकी सफाई के लिए सरकार को आगे आना चाहिए ताकि इसका कल्याण हो सके।
लोगों ने बताया कि पहले इतनी स्वच्छता होती थी कि लोग इसका डायरेक्ट पानी पीते थे। 35 साल पहले जब यहां बाढ़ आई थी तो हम लोग गोमती नदी का अद्भुत दृश्य देखने के लिए आते थे। वॉटर लेवल इतना ऊंचा हो जाता था कि देखने लायक होता था। अब तो गोमती में बिल्कुल पानी बचा ही नहीं यह देखकर बहुत अफसोस होता है।
जगह-जगह टीले बन गए हैं। कीचड़ नजर आता है। गोमती ऐसे तो नहीं रहती थी। किसी भी सरकार में इस पर ध्यान नहीं दिया। जानकारी मिली है कि स्टीमर चलने वाला है अब यह नाला हो चुका है तो क्या नाले में स्टीमर चलेगा।
गंगा राम ने कहा कि दिन प्रतिदिन गोमति की स्थिति खराब होती जा रही है। पहले हम लोग इसका पानी पीते थे, इसमें स्नान करते थे। मगर आज की डेट में इसका पानी अपवित्र हो गया है इतनी गंदी हो गई है गोमती कि इसका पानी छूने में डर लगता है।
आज की डेट में ये सिर्फ नाला बचा है। ये बेहद चिंता का विषय हमारी पौराणिक नदी जहां ऋषि मुनियों ने तपस्या किया उसमें सीवर बह रहे हैं। लखनऊ के लोगों से भी हमारे हाथ जोड़कर मिलती है कि इसको बचाने में आगे हैं एक आदमी के बस की बात नहीं है। इसका जीणोद्धार और सफाई बेहद जरूरी है।
#UttarPradesh #lucknow #gomtiriver