
प्रखंड के विभिन्न अस्पतालों में PMS MA के तहत कुल 768 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
बिहार/बांका। प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक माह के तरह सितम्बर मह में भी पि एम एस एम ए प्रोग्राम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के अंतर्गत पड़ने वाले एपीएचसी भितिया में डाक्टर कंचन प्रभा के द्वारा कुल 94 , एच डब्लू सी गोंडा केंद्र पर डाक्टर शिवजी सिंह के द्वारा 149 ,ए पी एच सी खेसर में डाक्टर अवध किशोर तिवारी के द्वार 104 ,एच डब्लू सी डोमोडीह में सीएचओ आनंद के द्वारा 64 जबकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में डाक्टर पुनम कुमारी, डाक्टर सोहनलाल, डाक्टर नवीन कुमार भारतीय के द्वारा 357 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध भी कराया गया है इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के 9 तारीख को यह कार्यक्रम आयोजित की जाती है जिसके तहत सभी गर्भवती महिलाओं का बीपी ,शुगर , हीमोग्लोबिन , जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य जांच, ऊंचाई इसके साथ ही अन्य प्रकार की जांच निशुल्क की जाती है ।कुल 768 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई प्रभारी के द्वारा यह भी बताया गया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती माता का हिमोग्लोबिन चेक करते हुए जीन माता का काम आया उनको आयरन सुक्रोज और एफसीएम इंजेक्शन लगवाने का भी उचित सलाह फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम डोज लेने को लेकर कहा गया है इस दौरान अलग-अलग केदो पर चिकित्सा के अलावे बीएचएम विकास कुमार , रोहित कुमार, प्रेम आनंद, सुश्री मनी सिंह, एएनएम ममता कुमारी, रेखा सिंह , बिंदु कुमारी, आशा फैसिलिटेटर कंचन कुमारी रीता देवी एवं पोषक क्षेत्र के सभी आशा दीदी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग कर रही थी ।