Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिला परिषद सदस्य के द्वारा नव मरम्मती सामुदायिक चौपाल का अपने समर्थकों के साथ किया उद्घाटन। बिहार/बांका। प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह बिहार जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर के द्वारा सादपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया टिकर में नव मरम्मती सामुदायिक चौपाल का आज शुक्रवार को फीता काटते हुए अपने समर्थकों के उपस्थिति में उद्घाटन किया गया । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह बिहार जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि सामुदायिक चौपाल का नवनिर्माण यहां के आम आवाम के चिर परिचित मांग थी। इस सामुदायिक चौपाल के मरमती कार्य के बाद यहां की जनता को इस कार्ड के प्रति काफी अनुभूति हो रही है यहां के लोग काफी संख्या में कृषि पर आधारित हैं। सामुदायिक चौपाल गांव का वह स्थान होता है जहां लोग विश्राम भी करते हैं इसके साथ ही सार्वजनिक कार्य करने को लेकर काफी मदद मिलती है इनके द्वारा संबोधित करते हुए यह भी बताया कि गांव के विकास से ही देश के विकास संभव है। गांधी के सपनों के परिकल्पना को पूरा करने के लिए ही पंचायती राज में त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। बताया गया कि राज्य सरकार के षष्ठम वित्त आयोग से प्राप्त राशि से इस कार्य को पूर्ण कराया गया है। इस मौके पर छट्ठू राय , जगदीश राय, सरयू साह,, प्रभात यादव, डॉक्टर महिन्द्रा, आलोक यादव, परशुराम यादव, सुदीन यादव, अमावासी चौधरी, पवन राय , इसके अलावा भी गांव के ग्रामीण काफी संख्या में इस उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे।

Bagaha, West Champaran | Aug 13, 2026