मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने UGC बिल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल संसद में इस मुद्दे पर कोई सांसद अपनी बात नहीं रख रहा है, लेकिन समय आने पर सभी सवर्ण सांसद इस मामले पर खुलकर बोलेंगे।
सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा, “अभी समय आने वाला है। समय आने पर सभी सवर्ण सांसद बोलेंगे और इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखेंगे।”
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा माह मनाया जाएगा। इसी कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और भिंड-दतिया सांसद संध्या राय मुरैना पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे UGC बिल को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उनके बयान के बाद UGC बिल को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।#UGCBill #ShivmangalSinghTomar #MadhyaPradeshPolitics #BJP #PoliticalNews