#बालोतरा #गुड़ामालानी स्विफ्ट-इको कार की आमने-सामने भिड़ंत, सास-बहू की मौ*त
बालोतरा जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के पास स्टेट हाईवे पर दोपहर करीब 1 बजे स्विफ्ट और इको कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में इको कार सवार अमरूदेवी (40) और भावना (25) की मौ'त हो गई, जबकि परिवार के 5 अन्य लोग गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का बाड़मेर अस्पताल में इलाज जारी है।
परिवार धोरीमन्ना के मीठड़ा खुर्द से खरनाल तेजाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे के बाद स्विफ्ट कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। श'व बाड़मेर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं।