शाहजहांपुर थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु शाहजहाँपुर पुलिस निरंतर सक्रिय एवं सतर्क है।*