
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन हुआ और मजबूत, नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
#हरदोई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन में नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी वर्गों और समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहीं भी अन्याय, उत्पीड़न या शोषण होने पर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। बैठक में रामदास वर्मा को जिला महामंत्री तथा शुक्ला को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विशेष रूप से बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की सक्रियता और समर्पण संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जिले के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। संगठन के बढ़ते जनाधार और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यह विश्वास जताया गया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आने वाले समय में एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेगा।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026