Public App Logo
बागपत में डबल मर्डर से सनसनी! मंदिर परिसर में मिले दो युवकों के शव बागपत के चांदीनगर क्षेत्र में दो दोस्तों अंकित और इसरार की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि मंदिर के साधु नरेश नाथ ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों युवकों की हत्या की और शवों को मंदिर परिसर में दफना दिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर से दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: चांदीनगर, बागपत Baghpat Police #Baghpat #Chandinagar #BaghpatNews #BreakingNews #DoubleMurder #CrimeNews #UPPolice #UttarPradesh #अंकित #इसरार #बागपत_न्यूज - Baghpat News