⏩नशा मुक्त युवा अभियान’ पर आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम
⏩ माय भारत केंद्र उमरिया, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न तरह की सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त भारत के निर्माण तथा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगल-यूज़-प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा विभिन्न नीतिगत प्रयासों की चर्चा की गई। फिर नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के विज़न को सामने रखा गया और उसमें युवाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया वे आपस में इन विषयों पर चर्चा करें और अपने विचार सबसे सामने रखें.
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria