
Faridabad Murder Case: पिता की हत्या का मंजर देख सदमे में बेटा, रात को घबराकर उठ जाता है शौर्य
Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-21C में सिंगापुर बेस्ड कंपनी के COO परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या के मामले में उनकी पत्नी दीक्षा ने वारदात की पूरी कहानी बताई है. उनके मुताबिक, आरोपी मोनू शर्मा ने पार्किंग का बहाना बनाकर परमजीत को नीचे बुलाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस दौरान परमजीत का बेटा शौर्य भी उनके पीछे नीचे आ गया और उसने पिता की हत्या का खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा. परिवार के अनुसार, इस घटना के बाद से शौर्य गहरे सदमे में है और रात को भी घबराकर उठ जाता है. परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जबकि परमजीत की कंपनी भी परिवार की मदद कर रही है. पार्किंग और पालतू कुत्ते को शौच कराने को लेकर हुए विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. मुख्य आरोपी मोनू शर्मा गिरफ्तार हो चुका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
#FaridabadNews #FaridabadMurderCase #ParamjeetDhankhar #FaridabadCrime #HaryanaNews #COOMurderCase #MonuSharma #CrimeNews #HaryanaCrime #BreakingNews #HindiNews