
150 बैलट पेपर गायब होने के बाद भावी पंचायत चुनाव स्थगित, अब 2 नवंबर को री-पोलिंग।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जोधपुर।पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले की 17 पंचायत समितियों की 431 ग्राम पंचायतों के लिए पंच–सरपंच के चुनाव के मतदान के दौरान कई जगह से फर्जीवाड़े की रिपोर्ट आई। कई स्थानों पर इसको लेकर लोग आमने–सामने भी हो गए। जोधपुर के भावी में मतदान केंद्र 9 से 15 तक पर 2 नंवबर को दोबारा वोट डाले जाएंगे। बिलाड़ा तहसील की भावी ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 12 के दौरान कुछ लोग नाश्ता देने की आड़ में अंदर घुसे और 150 बैलेट लेकर चले गए। कुछ देर बाद वापस आकर जबरदस्ती मत पेटी में डालने का प्रयास किया। फिर बैलेट टेबल पर फेंक कर भाग गए, रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान रोका और प्रशासन को सूचित किया, जो मतपत्र मिले उन पर एक ही प्रत्याशी के नाम के आगे मुहर लगी थी। इस दौरान मतदान रुका रहा, जिला कलेक्टर का कहना है कि ऐसी स्थिति में मतदान पूर्ण नहीं हुआ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बिलाड़ा तहसील की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए 2 नवंबर 2026 को पुनर्मतदान की घोषणा की है।