कोण्डागांव में 17 एवं 18 नवंबर को होगा जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन
खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 17 से 18 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 नवंबर को सुबह 10 बजे खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, बड़े कनेरा रोड, कोण्डागांव में होगा। इसमें विकासखंड स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी भाग लेंगे।
आयोजन में कराते, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं हॉकी जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं 14 से 17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए होंगी।
विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 तथा दलीय खेलों में क्रमशः ₹4,000, ₹3,000 एवं ₹2,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मेरिट प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भी दी जाएगी।
#BastarOlympics #Kondagaon #Sports #Chhattisgarh #YouthEmpowerment