बारिश की कामना को लेकर भूतेश्वर महादेव में सहस्त्रधारा अभिषेक
महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
मांडल क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मांडल स्थित पावन भूतेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 पंडितों द्वारा भगवान भूतेश्वर महादेव का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया।
पंडित वेद प्रकाश तिवारी एवं आशुतोष तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने, जलस्रोतों में पर्याप्त पानी आने तथा आमजन के सुख-समृद्धि की कामना से सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। अभिषेक के दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की प्रार्थना की। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया और भगवान शिव से वर्षा के लिए प्रार्थना की।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 27, 2026