DC लाहौल ने आज अपनी बैठक में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बाल संरक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश। प्रवासी श्रमिकों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने, बाल श्रम की रोकथाम, पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता, विद्यालयों में नियमित निरीक्षण एवं काउंसलिंग तथा बच्चों को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
“हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने अधिकारों के संरक्षण का अवसर मिलना चाहिए।”
Kullu, Kullu | Sep 9, 2026