Public App Logo
CM के कार्यक्रम में AC बंद पड़ा, पसीना पोंछते दिखे CM सैनी… SDO Electrical सस्पेंड, कंपनी पर FIR! सोनीपत: दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान AC व्यवस्था फेल होने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। ऑडिटोरियम में आयोजित शोधार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान AC बंद होने से गर्मी बढ़ गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी कार्यक्रम के दौरान पसीना पोंछते देखा गया। मामले में लापरवाही के आरोप में SDO (Electrical) युद्धवीर दलाल को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय और बिजली व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। AC प्लांट की मरम्मत करने वाली कंपनी पर FIR AC प्लांट की मरम्मत के लिए नामित कंपनी मैसर्स क्लाइमवेनेटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुरथल थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कंपनी के निदेशकों और प्रतिनिधि को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कंपनी को AC प्लांट के काम के लिए पहले ही एडवांस भुगतान किया जा चुका था। इसके बावजूद कंपनी की ओर से मरम्मत के लिए कथित तौर पर 6.15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मांगी जा रही थी। समय पर AC ठीक नहीं होने का आरोप प्रशासन का आरोप है कि AC प्लांट को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया। इसके चलते मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम में असुविधा की स्थिति पैदा हुई। विश्वविद्यालय का दावा है कि इस लापरवाही से उसे वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ा। मामले में अब पुलिस कंपनी की भूमिका और AC प्लांट की मरम्मत में हुई कथित लापरवाही की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि AC व्यवस्था समय पर दुरुस्त क्यों नहीं हो सकी और इसके लिए जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है। प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के बाद SDO को निलंबित करने और संबंधित कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज होने से प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। - Jagadhri News