
स्लोगन -मैनपुरी में कुल्हाड़ी से हमला, FIR के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं - पीड़िता ने SP से की शिकायत
जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर- नफीस अली
मो-9897500102
एंकर -मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके बाद आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बीओ-मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अगौधा का है। प्रार्थिनी पिंकी पत्नी धर्मवीर ने SP को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे गांव के ही कमलेश और प्रहलाद पुत्रगण तेज सिंह, वीकेश पुत्र कमलेश और राजकिशोर पुत्र कमलेश ने उनके पति धर्मवीर और भतीजे अनुज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर पर उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गए।
पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 15 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पति धर्मवीर के साथ लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि राजकिशोर ने जान से मारने की नियत से धर्मवीर के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।इस संबंध में पीड़िता ने थाना कोतवाली मैनपुरी में अपराध संख्या 0572/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पीड़िता को धमकी दे रहे हैं कि "मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे, पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती, मेरी ऊपर तक पहुंच है।" इसके साथ ही देवेंद्र पुत्र प्रहलाद सिंह और सूरज पुत्र देवेंद्र भी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार दहशत में है और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका जता रहा है।
पीड़िता पिंकी ने अब SP से आरोपियों - कमलेश, प्रहलाद पुत्रगण तेज सिंह, वीकेश पुत्र कमलेश, राजकिशोर पुत्र कमलेश निवासी ग्राम अगौधा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
BYTE - 1: पीड़िता पिंकी पत्नी धर्मवीर
BYTE - 2: पीड़ित धर्मवीर