
दूसरी बार कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने गौतम कर्ण
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जताया भरोसा, पुनः सौंपी संगठन की जिम्मेदारी; फोन एवं व्हाट्सएप से मिली बधाइयां
झुमरीतिलैया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए गौतम कर्ण पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें दूसरी बार कायस्थ महासभा के युवा प्रकोष्ठ का कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके पुनः मनोनयन से कायस्थ समाज एवं संगठन के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
इस संबंध में महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय एवं प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार लाल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय ज्ञापांक जारी किया गया। पत्र के अनुसार झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तावित सदस्यों से प्रतिपुष्टि प्राप्त होने के बाद गौतम कर्ण के नाम की अनुशंसा की गई थी। तत्पश्चात राष्ट्र कार्यवाहक अध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी की सहमति एवं सर्वसम्मति से उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम कर्ण अपने पद एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ करते हुए झारखंड प्रदेश में महासभा की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं आयोजनों को गति प्रदान करेंगे। साथ ही महासभा के लक्ष्य, उद्देश्य, सिद्धांत एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार, विस्तार एवं संगठन के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौतम कर्ण के दूसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय, युवा प्रदेश अध्यक्ष सजल सहाय सहित कायस्थ समाज के कोडरमा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, मनोज सहाय पिंकू, विनय कुमार बेलु, नीरज कर्ण, रणधीश कर्ण, राजा वर्मा, रिनकेश सिन्हा एवं रांची की निर्मला कर्ण समेत हजारों शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शुभचिंतकों ने फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश एवं अन्य माध्यमों से गौतम कर्ण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।