प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर छात्राओं का प्रदर्शन समाप्त, गुरुवार को डीईओ से होगी वार्ता
झुमरीतिलैया: सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरीतिलैया में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। बीईईओ के आश्वासन के बाद दोपहर ढाई बजे छात्राओं ने आंदोलन समाप्त किया। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन को लेकर विद्यालय में छात्राओं के बीच नाराजगी देखी गई। छात्राओं ने निलंबन आदेश पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
वहीं, जेटेट परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित जिला स्तरीय बैठक में अनुपस्थित रहने के मामले में शशिभूषण सिंह के खिलाफ दो नवंबर को निलंबन आदेश जारी किया गया था। अब गुरुवार को डीईओ के साथ होने वाली वार्ता पर सभी की निगाहें टिकी हैं।