सतगावां में वनाधिकार पट्टा समेत विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों ने हटिया मैदान से पदयात्रा निकाली, जो बासोडीह बाजार होते हुए सतगावां प्रखंड मुख्यालय पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
#KodermaNews #JharkhandNews #koderma