
*🚨 ब्रेकिंग - दैनिक साधना न्यूज 🚨*
_"घटना हुई तो मीडिया जिम्मेदार" - SDM ने दिया बेतुका बयान, फतेहगढ़ में वन भूमि पर 600 किलो पटाखा, जिम्मेदार कौन ?_
फतेहगढ़ के खेल मैदान में वन विभाग की भूमि पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं। अनुज्ञप्ति क्र. _MPExpLicense/2610/674708_ के तहत दिनांक _05/11/2026 से 08/11/2026_ तक _600 किलोग्राम_ पटाखों के भंडारण और विक्रय की अनुमति दी गई है।
मामला तब और गंभीर हो गया जब इस पर _SDO वन विभाग बमौरी ने लिखित आपत्ति_ दर्ज कराई। उन्होंने स्वयं दैनिक साधना न्यूज से दूरभाष वार्ता में इसकी पुष्टि की है !
इसके बाद भी मौके पर न दुकानें रुकीं, न कोई जांच हुई। ग्राउंड फोटो में साफ दिख रहा है कि पेड़ों और वनस्पति के बीच ही पटाखों के बॉक्स रखे जा रहे हैं। लाइसेंस की शर्त क्र. 3 (50 मीटर दूरी) और शर्त क्र. 18 (अग्निशमन व्यवस्था) की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
_और फिर आया SDM का बेतुका बयान -_
जब इस मामले में SDM बमौरी / गुना श्रीमती शिवानी पाठक जी से पक्ष जानने के लिए बात की गई, तो उन्होंने कहा -
_"अगर वहां कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार मीडिया रहेगी।"_
अब सोचने वाली बात ये है -
परमिशन प्रशासन ने दी, दुकानें राजस्व अमले के सामने लगीं, आपत्ति वन विभाग ने की, और जिम्मेदार मीडिया ?
_मीडिया का काम सवाल उठाना है, परमिशन देना और सुरक्षा करना प्रशासन का काम है। सवाल उठाने वाले को जिम्मेदार ठहराना कहां का न्याय है ?_
_अब तहसीलदार साहब से भी सवाल -_
वन भूमि पर दुकानें कैसे लग गईं ? भूमि का सत्यापन किसने किया ? SDO की आपत्ति के बाद भी फाइल क्यों नहीं रुकी ? क्या तहसील स्तर पर भी आंखें बंद कर ली गईं ?
_DM के संज्ञान में मामला -_
पत्रकार किशन कश्यप ने जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल जी को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित आवेदन भेजकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है।
_अब सबसे बड़ा सवाल -_
अगर दीपावली पर यहां कोई बड़ी घटना होती है तो जिम्मेदार कौन होगा ?
SDM मैडम, तहसीलदार साहब, या वो अधिकारी जिसने परमिशन दी ?
प्रशासन को अब जवाब देना ही होगा। जनता देख रही है।
_- दैनिक साधना न्यूज, गुना ब्यूरो चीफ़ किशन कश्यप मो. 9098718522_ ✍️✍️✍️
#FatehgarhPolice
#gunaa
#BigBreakingNews
#SDM #dainiksadhnanews
#kishankashyap
#MadhyaPradesh