#गुना - गोवर्धन पर्व पर कैंट गौशाला में विधि-विधान से हुआ पूजन, परंपरा और संस्कृति का दिया संदेश
भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह का देखा गया सजीव प्रसारण
जिलेभर में गोवर्धन पूजा पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की कैंट गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री पन्नालाल शाक्य सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने पारंपरिक विधियों के अनुसार गोवर्धन पूजा में सहभागिता की।
विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने कहा कि गायों का अच्छे से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति और परंपराओं का विकास एवं संरक्षण हो सके। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि गोवर्धन पर्व हमारी प्राचीन परंपराओं, प्रकृति, पर्वत और गौवंश संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व मानव और प्रकृति के अटूट संबंध को दर्शाता है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा। आज इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डे, तहसीलदार श्री मयंक तिवारी, सीएमओ श्री शैलेष अवस्थी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Culture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna