2.022 किलोग्राम चरस बरामद, महिला गिरफ्तार
Kullu Times
दिनांक 22.10.2026 को ज़िला डिटैक्शन सैल, कुल्लू की टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हिम ट्रैक/जै-जै धार, बरशैणी-तोष सड़क पर स्थित पार्किंग के समीप नाकाबंदी के दौरान एक 39 वर्षीय महिला के कब्ज़े से 2.022 किलोग्राम चरस बरामद की गई है । उक्त महिला मूल रूप से नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में गाँव तोष में रह रही थी ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपिया से नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों/नेटवर्क की पहचान के लिए गहन एवं विस्तृत जांच जारी है । Kullu Police
Kullu, Kullu | Oct 23, 2026