#kullu कुष्टु कहिका का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया: दोतराम ठाकुर,
देव संस्कृति ट्रस्ट के ट्रस्टी ओम प्रकाश के सवालों का दिया जवाब, बोले—किसी को व्यक्तिगत आघात पहुंचाना उद्देश्य नहीं
देसी चैनल कुल्लू
देव महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले ढालपुर मैदान में आयोजित कुष्टु कहिका विश्व कल्याण और दशहरा उत्सव के सफल आयोजन की कामना के लिए की गई थी। यह बात देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत आघात पहुंचाना नहीं, बल्कि विश्व कल्याण की कामना करना था।
दोतराम ठाकुर ने देव संस्कृति ट्रस्ट के ट्रस्टी ओम प्रकाश की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुष्टु कहिका को किसी व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
यह देव परंपरा और जनकल्याण की भावना से जुड़ा आयोजन है। इसका उद्देश्य देव महाकुंभ दशहरा उत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना करना था।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 23, 2026