
खेल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
---
एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, प्रभाषजोशी पुरस्कार एवं लाईफटाईम एचीवमेंट खेल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन आगामी 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गए हैं। ये पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन के नवीन “पुरस्कार नियम 2021” के अनुसार 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च, 2026 की विगत 5 वर्षों में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जायेंगे। साहसिक खेल, समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित हेतु भी विक्रम एवं एकलब्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे https://anudan.dsvwmp.gov.in तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के “अनुदान” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के बाद उसके साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छायाप्रति के साथ अपने जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय, संचालनालय, खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आगामी 31 जुलाई, 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#khandwa