फतेहगढ़ पंचायत समिति वार्ड 10 से BJP टिकट के लिए भगवती चौधरी ने ठोकी ताल!
पंचायत राज चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं!
इसी कड़ी में, पंचायत समिति फतेहगढ़ के वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए भगवती चौधरी (धर्मपत्नी श्री जोगेंद्र गोदारा, निवासी भीयासर) ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
भगवती चौधरी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड संख्या 10 से चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा संगठन के समक्ष पार्टी टिकट के लिए भी अपना दावेदारी पत्र सौंपा है।
भगवती चौधरी की इस दमदार दावेदारी के बाद फतेहगढ़ के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है!
#JaisalmerNewsToday
#Fatehgarh #BJP #Bhiyasar #PanchayatRajElection #BhagwatiChoudhary #RajasthanPolitics #LocalElections #Ward10 #PoliticalNews #BJPNews