गोरखपुर में लगातार सामने आ रही घटनाओं से जिले में एंबुलेंस व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गोरखपुर के उरुवा बाजार में 65 वर्षीय राजकुमार गुप्ता छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर है कि परिजन उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि 108 एंबुलेंस के लिए फोन करने के बाद करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान राजकुमार स्ट्रेचर पर तड़पते रहे। आखिरकार दूसरे साधन की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
[Gorakhpur, Uruwa]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #Uruwa