जमुई में 1117 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
जमुई: उत्पाद विभाग की टीम ने मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना स्थित गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 1117.440 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब 125 पेटी में 3216 बोतलों में रखी थी। मौके से शराब लदे मालवाहक वाहन BR 11 GF/9077 को भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों धीरज कुमार, नितिन कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में शराब की खेप धनबाद से मुजफ्फरपुर ले जाए जाने की बात सामने आई है।
उत्पाद विभाग ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jamui, Jamui | Sep 27, 2026