कैमूर में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
कैमूर समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सासाराम सांसद मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि हिट एंड रन के 368 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 343 मामलों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
बैठक में ब्लैक स्पॉट में सुधार, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को PM-RAHAT योजना के तहत समय पर कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
Mohania, Kaimur | Oct 23, 2026