Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

स्वतंत्रता सेनानी का नाम शिलापट्ट से हटाने का आरोप, भतीजे ने आमरण अनशन की अनुमति मांगी बरेली, 13 अगस्त। महानगर कॉलोनी निवासी सुधीर उपाध्याय ने अपने सगे चाचा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे श्री राम कुमार का नाम गजरौला ब्लॉक में लगे स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वतंत्रता सेनानी होने के बावजूद श्री राम कुमार को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त से शिलापट्ट के सामने आमरण अनशन करने की अनुमति मांगी है। सुधीर उपाध्याय के अनुसार उनके चाचा श्री राम कुमार पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम कांकाठेर, ब्लॉक गजरौला, जिला अमरोहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके मुताबिक तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट मुरादाबाद केएल मेहता, आईसीएस के आदेश पर श्री राम कुमार को आठ मई 1941 को धारा 34/38 डीआईआर के तहत छह माह के लिए 25 रुपये जुर्माने के साथ मुरादाबाद कारागार में निरुद्ध किया गया था। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मुरादाबाद के आदेश पर 25 नवंबर 1941 को उन्हें जेल से रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि श्री राम कुमार का नाम पूर्व में गजरौला ब्लॉक में लगाए गए स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर दर्ज था। बाद में शिलापट्ट बदले जाने पर उनका नाम उसमें दोबारा दर्ज नहीं किया गया। सुधीर उपाध्याय का दावा है कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के सम्मान में सरकार की ओर से ग्राम शहबाजपुर डोर, तहसील हसनपुर, जिला अमरोहा में करीब पौने दो बीघा जमीन भी उपहार/प्रशस्ति स्वरूप दी गई थी। सुधीर उपाध्याय के मुताबिक वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने चाचा का नाम गजरौला ब्लॉक के शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज कराने और ग्राम पंचायत कांकाठेर में लगे शिलापट्ट पर भी उनका नाम अंकित कराने के लिए शासन-प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने करीब दो महीने पहले मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त मुरादाबाद और जिलाधिकारी अमरोहा समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर 15 अगस्त 2026 से गजरौला ब्लॉक में लगे शिलापट्ट के सामने आमरण अनशन करने की अनुमति मांगी थी। उनका कहना है कि अभी तक न तो श्री राम कुमार का नाम शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज किए जाने की कोई सूचना मिली है और न ही उन्हें आमरण अनशन की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को भी जिला विकास अधिकारी अमरोहा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिलाधिकारी अमरोहा और खंड विकास अधिकारी गजरौला को ई-मेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से पुनः पत्र भेजकर मांग की गई है कि स्वतंत्रता सेनानी श्री राम कुमार का नाम शिलापट्ट पर दर्ज कराया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें आमरण अनशन की अनुमति देने की मांग की गई है। सुधीर उपाध्याय ने प्रशासन से मामले में शीघ्र निर्णय लेकर स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में उनका नाम शिलापट्ट पर दर्ज कराने की मांग की है। Bareilly news Live #Viralpost

Bareilly, Bareilly | Aug 13, 2026

MORE NEWS