
⏩अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई कार्रवाई
⏩38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 210 किलो महुआ लाहन जप्त, 7 प्रकरण दर्ज
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शासन के राजस्व हित, जनस्वास्थ्य एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गत दिनों आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त उमरिया के विभिन्न ग्रामों में कार्रवाई की।
⏩जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्राम तामन्नारा, हर्रवाह, बिलासपुर एवं बिरसिंहपुर में कार्रवाई करते हुए कुल 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 26 हजार 700 रुपये आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 7 प्रकरणों में विवेचना कर कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई में जिला उड़नदस्ता प्रभारी मोना दुबे, आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी, पिंकी हिन्दुजा एवं अमितेष सिंह, मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल एवं कविता सिंह, आरक्षक विद्या सिंह एवं अंजलि गौतम सहित नगर सैनिक उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया
#umaria